फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा ने जारी की अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बसपा सुप्रीमो मायावती द्वारा नगर निकाय चुनाव के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई है। पार्टी ने पूर्व पालिकाध्यक्ष शीला श्रीवास्तव को छोड़कर इस बार आजमगढ़ नगरपालिका क्षत्र से सुधीर सिंह उर्फ पपलू सिंह को उम्मीदवार बनाया है। वहीं मुबारकपुर नगरपालिका क्षेत्र से शबाना अंजुम को प्रत्याशी बनाया गया है। जबकि 11 नगर पंचायतों में से नौ नगर पंचायतों में प्रत्याशियों की घोषणा की गई है। जिसमें अतरौलिया से राजचंदर जायसवाल, जीयनपुर से खुरमुल्ली गुप्ता, बिलरियागंज से जावेद खां, महराजगंज से नूरजहां, सरायमीर से गीता देवी, अजमतगढ़ से कुमार गौरव, लालगंज से गुलाब कन्नौजिया, मेंहनगर से डा. भरत लाल और माह़ुल से शकील अहमद को प्रत्याशी बनाया है। जबकि फूलपुर और निजामाबाद में अभी प्रत्याशी घोषित नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें