फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल में तीसरी बार टूटी डीह प्रतिमा

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के देवापार गांव में स्थित डीह और सायर देव की प्रतिमा को सोमवार की रात अराजकतत्वों ने तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। लोग दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और लोगों को समझाकर मामला शांत कराई। एक वर्ष के भीतर यह तीसरी बार प्रतिमा तोड़ी गई है।
विज्ञापन

देवापार गांव के पास अंजानशहीद-पकवाइना मार्ग पर स्थित देवस्थान पर सायर देव और डीह बाबा की प्रतिमा स्थापित है। सोमवार की रात अराजक तत्वों ने डीह बाबा और सायर देव के गर्दन को तोड़कर फेंक दिया। मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने प्रधान को बताया। जानकारी होने पर ग्राम प्रधान संजय राम पहुंचे और घटना की सूचना जीयनपुर कोतवाली पुलिस को दी। कोतवाल जीयनपुर मुनीष प्रताप सिंह, सीओ सगड़ी सुधाकर सिंह आदि मोके पर पहुंचे। पुलिस के समक्ष ग्रामीणों ने दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई और खंडित प्रतिमा के मरम्मत की मांग की। लोगों का आरोप है कि एक साल में तीसरी बार यहां प्रतिमाएं तोड़ी गई है। पुलिस ने लोगों के सहयोग से प्रतिमा की मरम्मत करवाकर मामले को शांत करा दी। सीओ सगड़ी सुधाकर सिंह ने बताया कि प्रतिमा की मरम्मत करवा दी गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें