फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द सस्ते होंगे बालू और गिट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
जल्द सस्ते होंगे बालू और गिट्टी
विज्ञापन

आजमगढ़ (ब्यूरो)। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मकान बनाने में सबसे उपयोग बालू और गिट्टी का होता है। पिछली सरकार ने खनन नियमों की धज्जी उड़ाकर रख दी थी। जिसमें सुधार की वजह से गिट्टी और बालू के दाम आसमान छू रहे हैं। लेकिन सरकार इस संबंध में अलग से खनन नीति तैयार कर रही है। जिसके लागू होते ही गिट्टी और बालू के आसमान छू रहे दाम जल्द ही काबू में आ जाएंगे और लोग राहत महसूस करेंगे।
विज्ञापन

जल्द ही शुरू होगा सड़कों का निर्माण
आजमगढ़ (ब्यूरो)। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि कमीशन खोरी और घटिया निर्माण होने की वजह से ज्यादातर सड़कें खराब हो गई हैं। कई स्थानों पर जलजमाव की वजह से सड़कें नष्ट हुई हैं। इस संबंध में सरकार विशेष योजना तैयार कर रही है। जिसके तहत जल्द ही सड़कों के जाल बिछाए जाने का काम शुरू हो जाएगा। सरकार इस तरफ ध्यान आकर्षित करते हुए अलग से रणनीति तैयार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें