फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच को ब्लाक मुख्यालयों पर तालाबंदी की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। ग्राम रोजगार सेवकों की बैठक कुंवर सिंह उद्यान में मंगलवार को अध्यक्ष सच्चे लाल की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने कहा कि विभिन्न समस्याओं को लेकर ब्लाक मुख्यालयों पर पांच सितंबर को तालाबंदी कर खंड विकास अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला संरक्षक शिवाश्रय यादव ने कहा कि 12 सितंबर को जिले के सभी ग्राम रोजगार सेवक लक्ष्मण मेला मैदान लखनऊ में विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन करेंगे। कोषाध्यक्ष त्रिलोकी नाथ मौर्य ने कहा कि ग्राम रोजगार सेवक अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर काफी चिंतित है। राकेश ने कहा कि पांच सितंबर को कुंवर सिंह उद्यान में सभी ग्राम रोजगार सेवक एकत्र होंगे। अपरान्ह 12 बजे जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन देंगे। बैठक में इंद्रकेश, राम प्रताप, प्रियतम, हरेंद्र, यादवेंद्र, अभिषेक, अमरजीत, सरजू, नन्हें आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें