फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी के खिलाफ एफआईआर का आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
अतरौलिया। जिले के नोडल अधिकारी और प्रमुख सचिव ऊर्जा आलोक कुमार प्रथम ने शनिवार को अतरौलिया विकास खंड के गनपतपुर गांव में चौपाल लगाई। चौपाल में ग्रामीणों द्वारा पोखरी की जेसीबी से खुदाई कराने की शिकायत पर प्रमुख सचिव ने मुख्य विकास अधिकारी को जांच कराकर ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का आदेश दिया।
विज्ञापन

इस दौरान प्रमुख सचिव ने ग्राम में कराए गए विकास कार्यों का ग्रामीणों से पूछकर स्थलीय निरीक्षण कर सत्यापन किया। चौपाल के दौरान सर्वाधिक शिकायतें हैंडपंपों का दूषित पानी, राशनकार्डो के ऑनलाइन सूची में नाम छूट जाने, विधवा, विकलांग, वृद्धा पेंशनरों की पेंशन बंद हो जाने, शौचालयों और प्रधानमंत्री आवास की कमी के संबंध में प्राप्त हुई। स्थलीय निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि हैंडपंपों की स्थिति ठीक नहीं है। गांव वालों की शिकायत पर विद्युत विभाग के एक्सईएन को गांव में बड़ा ट्रांसफार्मर जल्द से जल्द लगवाने का निर्देश दिया। मिश्रोलिया में पोखरे की खुदाई जेसीबी की शिकायत पर प्रमुख सचिव पोखरे पर पहुंचे। जहां ग्रामीणों ने बताया कि पोखरे की खुदाई जेसीबी से करेगा मस्टरोल में आदमियों द्वारा कार्य दर्शाकर भुगतान दिखाया गया है। प्रमुख सचिव के पूछने पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सभाजीत विश्वकर्मा ने कहा कि विवाद के कारण पोखरी को जेसीबी से खुदवाया गया। इस पर उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को इसकी जांच कराकर प्रधान और सेक्रेटरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर सीडीओ अभिषेक सिंह, इंद्रभान तिवारी, तहसीलदार अंबिका चौधरी, क्षेत्राधिकारी शिवनाथ गुप्ता, बीडीओ विजय कुमार पांडे, विद्युत उपखंड अधिकारी चंद्रेश उपाध्याय आदि उपस्थित थे। इस दौरान अतरौलिया विकास खंड के क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने मनरेगा के तहत कराए गए कार्यों के भुगतान के लिए प्रमुख सचिव को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर बृजेश यादव, अजीत मिश्र, अरुण त्रिपाठी, श्यामलाल, झिनकू आदि उपस्थित थे।

स्वास्थ्य जागरूकता रैली की प्रशंसा
अतरौलिया। प्रमुख सचिव के आगमन के मद्देनजर प्रशासन ने प्राथमिक विद्यालय गनपतपुर के परिसर सहित अगल-बगल साफ-सफाई कराई थी। वहीं शनिवार को विद्यालय के बच्चों द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता रैली निकाली गई और लोगों केे जागरूक किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा डा. शिवाजी सिंह के नेतृत्व में कैंप लगाकर 495 मरीजों की जांच कर दवा का वितरण किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा भी कैंप लगाकर छोटे बच्चों में दवा वितरण किया गया और बाल पुष्टाहार से निर्मित लड्डू, हलवा आदि बनाकर प्रदर्शित किया। जिसकी प्रमुख सचिव द्वारा सराहना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें