फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत कटौती पर जेई को प्रमुख सचिव ने लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
बूढ़नपुर। प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने शनिवार को कोयलसा ब्लाक का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सरकारी विभागों के बिल बकाया रहने पर कनेक्शन काटने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

शनिवार को पूर्वाह्न 11 बजे से प्रमुख सचिव आलोक कुमार कोयलसा ब्लाक पहुंचे। ब्लाक का निरीक्षण करने के बाद वे एडीओ पंचायत हरिश्चंद यादव के कार्यालय में पहुंचे, इस दौरान उन्होंने फाइलों व दस्तावेजों की जानकारी ली। इस दौरान कटौती की शिकायत पर विद्युत विभाग के जेई शंकर प्रसाद को फटकार लगाते हुए कहा कि तीन घंटे लगातार विद्युत कटौती करके फाल्ट बनाने के नाम पर कटौती की जाती है। कहा कि सभी सरकारी विभागों में विद्युत कनेक्शन अगर है तो उनके नियमित बिल का भुगतान न होता हो तो अस्पताल को छोड़कर सारे विभाग के कनेक्शन काटा जाए। जहां कनेक्शन न होने वहां कनेक्शन देकर मीटर लगाए। सरकारी आवासो में भी विद्युत मीटर और कनेक्शन होना चाहिए। इसके बाद उन्होंने मनरेगा सेल के एपीओ से भुगतान के बारे में जानकारी ली। पशुचिकित्साधिकारी से पूछा कि ब्लाक में कितने पशुओं का टीकाकरण अभी तक हुआ। उन्होंने 34400 लक्ष्य से कम लगभग 20000 पशुओं को रजिस्टर किया। जिससे नाराजगी जताते हुए कहा कि कागज पर ही टीकाकरण से काम नहीं चलेगा। आंगनबाड़ी सीडीपीओ से बातचीत की। कृषि रक्षा ईकाई के प्रभारी हरिगेन से पूछा कि किसानों को बीज सब्सिडी मिली। जिस संबंध में कहा कि 100 प्रतिशत किसानों को बीज सब्सिडी मिल रही है। उन्होंने कहा कि आप के ब्लाक में 100 प्रतिशत दिखाई दे रहा है, पूरे जिले में देखा जाय तो महज चार प्रतिशत किसानों को बीज सब्सिडी मिल पाई है। आवास व शौचालय को ग्राम स्तर पर सर्वे करके पात्रों को देकर बनवानें का निर्देश दिया। बीडीओ विनोद कुमार से कहा कि आप की निगरानी में जो भी कार्य अधूरे हैं उनको अविलंब पूरा कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें