फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसों का परिचालन बंद होने से क्षेत्रवासियों में परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अंबारी। दीदारगंज विधानसभा क्षेत्र के कुशलगांव में सपा शासन काल में 83 लाख 75 हजार रुपये की लागत से बस स्टेशन का निर्माण कराया गया। यहां से वाराणसी, लखनऊ, कानपुर आदि जगहों के लिए बसों का संचालन भी शुरू हुआ लेकिन सत्ता परिवर्तन होते ही बस स्टेशन से बसों का परिचालन बंद हो गया। जिसे लेकर क्षेत्रवासियों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

बताते चलें कि सरकारी परिवहन सुविधा से महरूम दीदारगंज विधान सभा क्षेत्र के लोगों के लिए कुशलगांव में सपा शासन काल में पूर्व विधायक आदिल शेख के प्रयास से 83 लाख 75 हजार रुपये की लागत से बस स्टेशन का निर्माण हुआ। 20 दिसंबर 2016 को आधा दर्जन बसों के साथ बस स्टेशन का उद्घाटन हुआ। इसके बाद यहां से वाराणसी, लखनऊ, इलाहाबाद, कानपुर आदि शहरों के लिए निगम की बसों का परिचालन शुरू हो गया। बसों का परिचालन शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत हो गई लेकिन भाजपा की सरकार बनते ही परिवहन निगम की सभी बसों का परिचालन बंद हो गया। जिसके कारण क्षेत्र के लोगों की समस्या पहले जैसी हो गई। जबकि भाजपा की सरकार बनने के बाद ही सरकार के राज्य मंत्री मोहसिनरजा दीदारगंज में आए थे। उसी समय क्षेत्रीय लोगों ने बंद बसों का संचालन दोबारा शुरू कराने की मांग किया। उन्होंने जल्द बसों का संचालन शुरू होने का आश्वासन दिया लेकिन तीन महीने बीतने के बाद भी बसों का परिचालन शुरू न होने से लोगों में रोष व्याप्त है। वहीं एआरएम शाहगंज संतोष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बसों का परिचालन ऐसे मार्ग से हो रहा था कि जिससे निगम को घाटा हो रहा था। जिसके कारण बसों का परिचालन बंद करना पड़ा। उन्होंने कहा कि वाराणसी, कम्हरिया घाट, अतरौलिया, अंबारी, दीदारगंज, मार्टीनगंज के लिए बसें अतिशीघ्र चलाई जाएंगी। क्षेत्र के प्रवीन कुमार यादव, अखिलेश कुमार सिंह, अजय उपाध्याय, लवकुश सिंह, उमेश सिंह गुड्डू, अनिल नारायण सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर शीघ्र बस स्टेशन से बसों का परिचालन शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें