फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों के निरस्त कार्ड को बहाल करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
तहबरपुर(आजमगढ़)। निरस्त किए गए गरीबों के राशन कार्ड को बहाल करने सहित अन्य मांगों को लेकर बुधवार को धनिया कुंडी गांव के ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। साथ ही पूरे मामले की जांच कराने की मांग की। ब्लॉक पर किसी सक्षम अधिकारी के न रहने पर निजामाबाद तहसील पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि सत्यापन के नाम पर मनमाने ढंग से गरीबों का नाम राशन कार्ड काटकर अपने चहेतों को दे दिया गया और शासन की योजनाओं और लाभ से वंचित कर दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के रामरीत पुत्र जगन्नाथ, मालती पत्नी राम अधार, शीला पत्नी ओमकार, छब्बी देबी पत्नी दुर्बली, फूंमती पत्नी सुरेश के नाम से लाल राशन कार्ड पहले से बना था, उसे काट कर अन्य लोगों को दे दिया गया। जो अपात्र थे। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से पूरे मामले की जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। ब्लॉक मुख्यालय पर बीडीओ की अनुपस्थिति में ग्रामीण निजामाबाद तहसील पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन करने वालों में दिलीप कुमार, सर्वेश राय, दशरथ, लालमन, श्यामप्यारी, सुनीता, बासमती, कमलावती, लक्ष्मीना, गंगोत्री, कैलाशी, हीरामनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें