लाटघाट (ब्यूरो)। हरैया ब्लॉक के बघावर में सोमवार को पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों सहित ग्रामीणों ने पौधे लगाकर लोगों को पर्यावरण को सुरक्षित रखने का आह्वान किया। साथ ही लोगों को भी पौधे लगाने के लिए प्रेरित करने का संकल्प दिलाया गया। वक्ताओं ने कहा कि यदि आज बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण को रोकने के लिए अभी हम नहीं चेते तो आने वाले दिनों में स्थिति और भी भयावह होगी। इस अवसर पर निर्भय कुमार राय, राम सिंह, प्रवीण सिंह राठौर, उर्मिला देवी, अखिलेश दूबे, संजीवनी, संता, रामकिशुन, सुराती, कलमी, राकेश आदि मौजूद रहे ।
पौधे लगा पर्यावरण बचाने का आह्वान मेजवां (ब्यूरो)। मिजवां फाउंडेशन की ओर से सोमवार को चलाए जा रहे पौधरोपण एवं पर्यावरण संकल्प कार्यक्रम के अंर्तगत सोमवार को मेजवां गांव में लोगों ने पौधे लगाए। साथ ही ग्रामीणों को पौधों के संरक्षण का संकल्प दिलाया। वक्ताओं ने कहा कि यह समय सही है। इसी दौरान अधिक से अधिक पौध लगाना चाहिए। इस मौके पर मिनहाज, आफताब, फिरतू यादव, रामनाथ, महताब, मु. रजा, शहजात, अब्बास, पप्पू, राजेश, उमा, सखावत, सारंगधारी यादव, रामआसरे आदि मौजूद थे।
रेलवे ट्रैक के किनारे किया पौधरोपण सरायमीर। पर्यावरण वन महोत्सव के तहत वन विभाग की ओर से सोमवार को मनरा के क्षेत्र में आने वाले मऊ शाहगंज के रेलवे ट्रैक के किनारे बरगद, पीपल, शीशम , सिरस व पाकड़ के कुल 200 पौधे लगाए गए। इस दौरान वन विभाग के दरोगा कुलबुल यादव ने बताया कि पौधरोपण से ही जीवन सुरक्षित रह सकता है। इस मौके पर ग्राम प्रधान चोलई यादव , प्राथमिक विद्यालय के अध्यापक और बच्चे मौजूद रहे।