आजमगढ। जिले के नगर निकायों में नगर पंचायतों के वार्डों की आरक्षण सूची शनिवार देर शाम जारी कर दी गई है। हालांकि ये सूची अनंतिम है और इसके लिए आपत्तियां मांगी गई है। सूची के प्रकाशन के सात दिन के भीतर किसी भी कार्य दिवस को लिखित आपत्ति की जा सकती है।
अभी आपत्ति दाखिल की जा सकती है, लेकिन चुनाव लड़ने को आतुर उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है। आरक्षण किसी के मनमाफिक आया है तो किसी की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। आपत्तियों के निस्तारण के बाद अनंतिम सूची जारी की जाएगी।
प्रदेश सरकार की ओर से हाईकोर्ट में नवंबर माह में निकाय चुनाव करने के जवाब देने के बाद से ही संभावित उम्मीदवारों की ओर से चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी गई थी, लेकिन सभी को आरक्षण सूची का इंतजार था। शनिवार शाम को आरक्षण सूची के जारी होते ही निकाय चुनावों का विधिवत तरीके से आगाज हो गया।
कुल 11 नगर पंचायतों के वार्डों के आरक्षण की सूची जारी हुई है। इसमें नवगठित माहुल नगर पंचायत के 11 वार्डों के आरक्षण भी शामिल है। इस नगर पंचायत में पहली बार चुनाव होंगे। पार्षद की दौड़ में सामिल उम्मीदवार 15 दिन से आरक्षण सूची पर नजर टिकाए बैटे थे। पुराने खिलाड़ी तो दौड़ भाग में जुट ही गए हैं, सूची के प्रकाशन के बाद कई नये चेहरे भी मैदान में उतरने की रणनीति बना रहे हैं।
आपत्तियां दर्ज कराने को एक सप्ताह का समय
आजमगढ़। शासन की ओर से जारी की गई 11 नगर पंचायतों के वार्डों के आरक्षण पर एक सप्ताह के भीतर आपत्तियां मांगी गई हैं। नागरिकों को सात दिन के भीतर जिलाधिकारी कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में लिखित आपत्ति दर्ज करानी होगी। दो दिन में आपत्तियों पर सुनवाई होगी। इसके बाद अंतिन आरक्षण सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
55 सीटों पर लड़ सकेंगा कोई
आजमगढ़। 11 नगर पंचायतों 55 सीटें अनारक्षित रखा गईं हैं। इस पर कोई भी प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा सकता है। शेष सीटें पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, महिला, पिछड़ा महिला, अनुसूचित महिला के लिए आरक्षित की गई हैं।
आजरक्षण की स्थिति
नगरपंचायत निजामाबाद
वार्ड नंबर- वार्ड का नाम- आरक्षण
वार्ड 1 संत रविदासनगर अनारक्षित
वार्ड 2 लोहियानगर अनारक्षित
वार्ड 3 अंबेडकरनगर अनुसूचित महिला
वार्ड 4 सुभाषचंद्र बोष नगर पिछड़ा
वार्ड 5 डा. राजेंद्र नगर महिला
वार्ड 6 नेहरूनगर अनारक्षित
वार्ड 7 इंदिरानगर अनारक्षित
वार्ड 8 गांधीनगर महिला
वार्ड 9 विवेकानंद नगर अनारक्षित
वार्ड 10 वीर अब्दुल हमीदनगर पिछड़ा महिला
वार्ड 11 हरिऔध नगर अनारक्षित
नगर पंचायत मेंहनगर
वार्ड-1 रविदासनगर अनुसूचित जाति
वार्ड-2 अंबेडकरनगर अनुसूचित महिला
वार्ड-3 संतकबीरनगर अनुसूचित जाति
वार्ड-4 लोहियानगर पिछड़ावर्ग
वार्ड 5 गांधीनगर महिला
वाड6 आजादनगर अनारक्षित
वार्ड 7 जहांगीरनगर महिला
वार्ड 8 जवाहरनगर अनारक्षित
वार्ड 9 शास्त्रीनगर पिछड़ा महिला
वार्ड 10 हरवंशनगर अनारक्षित
वार्ड 11 हजरत नगर पिछड़ा
वार्ड 12 लाजपत नगर अनारक्षित
नगरपंचात बिलरियागंज
वार्ड-1 डॉ. अंबेडकर नगर अनुसूचित महिला
वार्ड-2 डॉ. राजेंद्र नगर अनारक्षित
वार्ड-3 राहुलनगर अनारक्षित
वार्ड-4 कासिमगंज महिला
वार्ड 5 डॉ. अय्यूबनगर अनारक्षित
वाड6 एकराम नगर महिला
वार्ड 7 शिवनगर पिछड़ा
वार्ड 8 फलाह नगर अनारक्षित
वार्ड 9 आजादनगर अनारक्षित
वार्ड 10 डॉ. जाकिरनगर अनारक्षित
वार्ड 11 बजरंग नगर पिछड़ा महिला
नगर पंचायत अजमतगढ़
1- सुभाष चंद्र बोस नगर अनुसूचित जाति महिला
2- महादेव नगर अनुसूचित जाति
3- जानकीपुरम महिला
4- मुकुंदनगर अनारक्षित
5- गुरु गोविंद नगर अनारक्षित
6- राजीव नगर अनारक्षित
7- इंदिरा नगर पिछड़ा वर्ग महिला
8- रामपुर पिछड़ा वर्ग
9- गौरीशंकर नगर अनारक्षित
10- मछली शहर महिला
11- अलीनगर अनारक्षित
नगर पंचायत जीयनपुर
वार्ड नंबर------- वार्ड का नाम-------- आरक्षण
01- खानकाह बहरामपुर अनुसूचित जाति
02- समता नगर अनुसूचित जाति महिला
03- आर्य नगर अनारक्षित
04- नौशहरा पिछड़ा वर्ग
05- कुरैश नगर पिछड़ा वर्ग महिला
06- टडवाबद्दोपुर अनारक्षित
07- बाजार खास महिला
08- आजाद नगर अनारक्षित
09- जामेतुल बनात नगर महिला
10- आदर्श नगर अनारक्षित
11- हसनपट्टी अनारक्षित
नगर पंचायत कटघर, लालगंज
वार्ड नंबर------- वार्ड का नाम-------- आरक्षण
01- रविदास नगर अनुसूचित जाति महिला
02- हनुमानगढ़ अनुसूचित जाति
03- आर्य नगर महिला
04- संतकबीर नगर अनारक्षित
05- लोहिया नगर अनुसूचित जाति
06- सिविल लाइन अनारक्षित
07- कटघर उत्तरी महिला
08 कटघर दक्षिणी अनारक्षित
09- लालगंज पश्चिमी पिछड़ा वर्ग महिला
10- गोला बाजार पिछड़ा वर्ग
11- लालगंज पूर्वी अनारक्षित
नगर पंचायत सरायमीर
वार्ड संख्या वार्ड का नाम आरक्षण का वर्ग
01. सिरादी का पुरा (दक्षिणी) अनुसूचित जाति महिला
02. अंबेडकर नगर अनुसूचित जाति
03. सिरादी का पुरा (उत्तरी) अनारक्षित
04. हांबू खां महिला
05. चौधरी चरण सिंह अनारक्षित
06. चककाजी सुसहट्टी पिछड़ा वर्ग
07. लाल खाँ रौजा महिला
08. महाजनी टोला अनारक्षित
09. नई बाजार (पश्चिमी) महिला
10. पुराना थाना पिछड़ा वर्ग
11. मीर हसन अनारक्षित
12. पठान टोला पिछड़ा वर्ग महिला
13. नई बाजार (पूर्वी) अनारक्षित
नगर पंचायत फूलपुर
वार्ड संख्या वार्ड का नाम आरक्षण का वर्ग
01. डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अनुसूचित जाति महिला
02. संत कबीर नगर पिछड़ा वर्ग महिला
03. अंबेडकर नगर महिला
04. संत बक्स नगर अनारक्षित
05. मौलाना अब्दुल कलाम आजाद नगर अनारक्षित
06. चंद्रशेखर आजाद नगर अनारक्षित
07. पं. दीन दयाल उपाध्याय नगर महिला
08. डा. लोहिया नगर अनारक्षित
09. डा. जाकिर हुसैन नगर अनारक्षित
10. मुंशी दौलत लाल नगर पिछड़ा वर्ग
नगर पंचायत अतरौलिया
वार्ड संख्या वार्ड का नाम आरक्षण का वर्ग
01. अंबेडकर नगर अनुसूचित जाति
02. खानपुरफतेह अनुसूचित जाति महिला
03. खानपुर फतेह एकलव्य नगर पिछड़ा वर्ग महिला
04. लोहिया नगर महिला
05. सदरबाजार पक्ष्चिमी अनारक्षित
06. अब्दुल कलाम नगर अनारक्षित
07. जोलहाटोला दक्षिणी अनारक्षित
08. विरुवापुर महिला
09. सरदारबाजार पूर्वी अनारक्षित
10. अतरौलिया अनारक्षित
11. जोल्हाटोला उत्तरी पिछड़ा वर्ग
नगर पंचायत महाराजगंज
वार्ड संख्या वार्ड का नाम आरक्षण का वर्ग
01. विष्णु नगर अनारक्षित
02. सरोजनी नगर अनुसूचित जाति महिला
03. रविदास नगर महिला
04. सरदार पटेल नगर अनारक्षित
05. इंदिरा नगर अनारक्षित
06. शास्त्री नगर पिछड़ा वर्ग
07. सुभाष चंद्र बोस नगर अनारक्षित
08. गांधी नगर अनारक्षित
09. लोहिया नगर महिला
10. मौलाना आजाद नगर पिछड़ा वर्ग महिला
नगर पंचायत माहुल
वार्ड संख्या वार्ड का नाम आरक्षण का वर्ग
01. संत कबीर नगर अनुसूचित जाति महिला
02. अंबेडकर नगर अनुसूचित जाति
03. गांधी नगर अनारक्षित
04. नेहरु नगर महिला
05. सरदार वल्लभ भाई पटेल नगर पिछड़ा वर्ग
06. वीर अब्दुल हमीद नगर महिला
07. डा. जाकिर हुसैन नगर पिछड़ा वर्ग महिला
08. अब्दुल कलाम नगर अनारक्षित
09. सुभाष चंद्र बोस नगर अनारक्षित
10. भगत सिंह नगर अनारक्षित
11. लोहिया नगर अनारक्षित