फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान को भक्ति से जीता जा सकता है : साध्वी राधिका किशोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। बाबा पाताल नाथ मंदिर रामगढ़ ब्रह्मौली ध्यान में चल रहे 11 दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ में रविवार को विनोदानंद महाराज ने प्रहलाद चरित्र का वर्णन किया। कहा कि भक्त और भगवान का संबंध बड़ा विलक्षण होता है। ज्ञानी भगवान को पकड़ता है और भगवान स्वयं भक्त को पकड़ते हैं। इससे जीवन का अभिमान समाप्त हो जाता है। भगवान उसके लिए और उसके वचनों को पूरा करने के लिए कभी राम बनते हैं, कभी परशुराम बनते हैं, कभी कृष्ण बनते हैं, कभी बुद्ध बनते हैं और कभी मछली। साध्वी राधिका किशोरी जी ने कहा कि भगवान को भक्ति से जीता जा सकता है। दीनानाथ उपाध्याय ने प्रवचन के माध्यम से लोगों को भाव विभोर कर दिया। भक्तों ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर अपने परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। पुजारी बाबा अमरनाथ गिरी, नंदलाल, मुकेश मिश्र, विजय सिंह यादव, राजेश राय, कमलेश यादव, संजय राय, कैलाश राय, राजू सिंह, उमेश यादव, अरुण मौर्य, नंदलाल गोड, मुखई मौर्य, रवि थे। संचालन लाल बहादुर शास्त्री ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें