फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट। लटक कर घरों की छतों तक पहुंच चुके हाईटेंशन लाइन के विरोध में ग्रामीणों ने शुक्रवार को बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। रौनापार थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत हैदराबाद नई बस्ती में गांव के बीचोंबीच से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। इसके तार लटक कर काफी नीचे आ गए हैं। इससे हादसे की आशंका बनी है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुषों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि नई बस्ती में करीब 100 घर हैं। घरों के छत तक तार आ गए हैं। कभी भी कोई बड़ी घटना हो सकती है। इसकी शिकायत कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से की गई। अब तक कोई भी कर्मचारी अधिकारी गांव में नहीं आया। इस मौके पर बबीता देवी, इंद्रावती, सोनमती, गीता, दुर्गावती, मीना, चंद्रमा, उर्मिला, कमली,पार्वती, धर्मवीर, रामराज, शिवशरण, एकादशी, राजू मिश्रा आदि रहे। सहायक अभियंता सगड़ी शिवानंद सिंह ने कहा कि अवर अभियंता रौनापार को भेज कर मामले की जानकारी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें