आजमगढ़। जनपद में राज्य आवासीय विश्वविद्यालय की मांग को लेकर युवा और प्रबुद्धजन शुक्रवार को आठवें दिन भी अनशन पर डटे रहे। विश्वविद्यालय की मांग को समर्थन देने के लिए विभिन्न संगठनों के लोग अनशन पर पहुंचे। समाजसेवी कमला सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय जनपद की सबसे बड़ी मांग है। हरैया ब्लॉक के लाल बहादुर शास्त्री ने कहा कि विवि के लिए जनप्रवासी कमर कस चुके हैं। सरकार को आजमगढ़ में विवि देना ही होगा। दीवानी बार एसोसिएशन के मंत्री वीरेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि विवि के मुद्दे पर हम सब प्रबुद्धजन को एकजुट होना होगा। समाजसेवी संध्या सिंह ने कहा कि सरकार की उदासीनता के चलते जनपदवासियों को अनशन करना पड़ रहा है। दीपक रानी ने कहा कि हम युवा विश्वविद्यालय लेकर रहेंगे। गुलाब राय ने कहा कि विश्वविद्यालय के मुद्दे पर सभी राजनीतिक दलों को राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर प्रयास करना होगा। छात्रनेता अमित कुमार सिंह, अरुण कुमार पांडेय, उपेन्द्र सिंह, दयाशंकर मिश्रा, सौरभ उपाध्याय, दशरथ राय, अवध उपाध्याय, सच्चिदानंद राय, राजबहादुर राय, संतोष कुमार पाठक, आशुतोष सिंह, अनमोल निषाद, कृष्ण मिश्रा उपस्थित रहे।