फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवक्ता भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 16 हजार से अधिक अभ्यर्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। इंटरमीडिएट कालेजों में प्रवक्ता पद पर भर्ती को लेकर परीक्षा की तिथि नियत कर दी गई है। 1 और 2 फरवरी को परीक्षा आयोजित होगी। जिसकी तैयारी में माध्यमिक शिक्षा विभाग जुट गया है। फिलहाल परीक्षा केंद्रों के चयन की कवायद जोरों पर चल रही है। प्रवक्ता भर्ती परीक्षा के लिए जिले में 16 हजार से अधिक अभ्यर्थी है। परीक्षा सकुशल संपन्न कराने की जिम्मेदारी माध्यमिक शिक्षा विभाग को दी गई है। परीक्षा की तिथि घोषित होने के साथ ही अब केंद्रों के चयन की कवायद जोर पकड़ ली है। बोर्ड द्वारा मांगी गई सूचना के तहत संभावित परीक्षा केंद्रों को चयनित कर लिया गया है। जिसमें जिले के 39 विद्यालय शामिल है। डीआईओएस डॉ. वीके शर्मा ने बताया कि संभावित परीक्षा केंद्रों की सूची चयनित कर बोर्ड को उपलब्ध करा दिया गया है। अब बोर्ड परीक्षा केंद्रों की फाइनल सूची का चयन करेगा। जिले में 16 हजार से अधिक परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी है। परीक्षा की अन्य तैयारियों को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें