फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खसरा और रूबेला अभियान का हुआ शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
आजमगढ़। जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने सोमवार को बड़ादेव स्थित जूनियर हाईस्कूल परिसर में खसरा और रूबेला अभियान का शुभारंभ फीता काटकर किया गया। उन्होंने जनपदवासियों से अपने नौ माह से 15 वर्ष तक के बच्चों को यह टीका लगवाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि यह अभियान 15 जनवरी तक चलाया जाएगा। जिसके तहत खसरा रोग के सफाया और रूबेला को नियंत्रित करने के लिए नौ माह से 15 वर्ष तक के बच्चों को टीका लगवाना आवश्यक है। टीकाकरण के लिए जनपद में 17 लाख 64 हजार 297 बच्चों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस अभियान के लिए स्थायी सत्रों की संख्या 30 प्रति दिवस, कुल 23 मोबाइल टीम, 532 वैक्सीनेटर, 168 सुपरवाइजर, 92 चिकित्साधिकारी, 5286 आंगनवाड़ी कार्यकत्री, 3968 आशा कार्यकत्री, 29 एईएफआई सेंटर और 507 टीमें प्रतिदिन कार्य करेंगी। खसरा और रूबेला अभियान का प्रथम चरण जनपद के समस्त स्कूलों, समुदायों, सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों पर चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान में लगी सभी टीमें टीकाकरण को पूरी ईमानदारी और सतर्कता के साथ करें। इस कार्य में कोई लापरवाही न करें। इस मौके पर सीएमओ डा. रविंद्र कुमार, डिप्टी सीएमओ डा. संजय कुमार, डा. परवेज अख्तर, डा. वाईके राय, यूएनडीपी पूनम शुक्ला, यूनिसेफ के प्रवेश मिश्रा आदि उपस्थित थे। ठेकमा प्रतिनिधि के अनुसार स्वास्थ्य केंद्र ठेकमा के तहत 21 सब सेंटर हैं। जिसमें सात सेंटर पर एनम नहीं है प्रभारी चिकित्सा अधिकारी रमेश सोनकर ने बताया कि सोलह सब सेंटरों पर आज खसरा और रूबेला का टीका लगाया गया। लक्ष्य 2000 के सापेक्ष 1650 बच्चों का टीकाकरण हुआ। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अंदर 279 विद्यालय हैं, जिनमें 61 हजार 156 बच्चों को टीका लगाया जाना है। मेजवां प्रतिनिधि के अनुसार फूलपुर तहसील क्षेत्र के कैफी आजमी गर्ल्स इंटर कालेज में सोमवार को एसडीएम फूलपुर ललित कुमार और फूलपुर देहात स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पूर्व विधायक श्यामबहादुर सिंह यादव ने फीता काटकर टीकाकरण शिविर का उद्धघाटन किया। जिसमें नौ माह से लेकर 15 वर्ष के स्कूली बच्चों को खसरा और रूबेला का टीका लगाया गया। चिकित्साधिकारी डा. रामआशीष यादव ने लोगों को इस टीके से होने वाले लाभ से अवगत कराया। मुबारकपुर प्रतिनिधि के अनुसार खसरा और रूबेला टीकाकरण अभियान का शुभारंभ क़स्बा स्थित दारुल उलूम अहले सुन्नत मदरसा अशरफिया प्राइमरी और निसवां प्राइमरी में सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र मुबारकपुर अधीक्षक डा. सी यादव के नेतृत्व में पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि हाजी अब्दुल मजीद अंसारी ने किया। इस दौरान कुल 512 छात्र-छात्राओं को टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डा. सी यादव ने बताया कि नगरीय क्षेत्र में 22 हजार छात्र-छात्राओं को टीका लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। लालगंज प्रतिनिधि के अनुसार टीकाकरण का शुभारंभ सेंट जेवियर्स हाई स्कूल के प्रबंधक सुशांत चंद्रा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार ने फीता काटकर किया। जिसमें सेंट जेवियर्स हाई स्कूल में कुल 200 बच्चों का टीकाकरण किया गया। ब्रायोवर्ड अकेडमी खनियरा में टीकाकरण का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक सतीश कुमार सिंह व डा. मनोज कुमार ने फीता काटकर किया। जिसमें कुल 277 छात्र-छात्राओं का टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें