फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्टीनगंज के सुरहन में बनेगा कांजी हाउस

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद में छुट्टा पशुओं को एक आसरा उपलब्ध कराने के लिए कांजी हाउस का निर्माण होना है। सरकार की ओर से इसके लिए पैसा उपलब्ध करा दिया गया है। लेकिन जमीन न मिलने के कारण इसका निर्माण अभी तक शुरू नहीं हो सका। अब मार्टीनगंज के सुरहन में प्रशासन ने जमीन खोज ली है जिस पर जिलाधिकारी ने भी अपनी सहमति प्रदान कर दी है। सरकार ने गौ हत्या पर प्रतिबंध क्या लगाया जनपद में छुट्टा और आवारा पशुओं की बाढ़ सी आ गई। इन पशुओं के कारण किसान काफी परेशान हैं। क्योंकि इनके द्वारा उनकी फसलों को बर्बाद किया जा रहा है। इसे देखते हुए सरकार ने प्रदेश के हर जनपद में कांजी हाउस के निर्माण का निर्णय लिया। इसी क्रम में अपने जनपद में भी कांजी हाउस के निर्माण के लिए सरकार ने पैसा तो भेज दिया लेकिन जिला प्रशासन जमीन नहीं उपलब्ध करा पाया। इसके लिए अतरौलिया विकास खंड के मकरहा में जमीन देखी गई। जब जमीन के अभिलेखों की जांच की गई तो पता चला कि यह जमीन मुकदमें में हैं। इसके कारण उक्त जमीन रद्द कर दी गई। दोबारा जमीन की तलाश शुरू हुई तो वह मार्टीनगंज तहसील के सुरहन गांव में मिली। जहां नवीन परती और चारागाह की दो एकड़ से अधिक जमीन उपलब्ध है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. वीके सिंह की ओर से उक्त जमीन पर कांजी हाउस निर्माण के लिए जिलाधिकारी से सहमति मांगी गई जो मिल चुकी है। अब जमीन के हस्तांतरण के लिए विभाग द्वारा तहसील प्रशासन को पत्र भेजा जा रहा है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि जमीन उपलब्ध हो गई जैसे ही जमीन हस्तांतरित हो जाती है उस पर कांजी हाउस का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें