फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेडख़ानी के विवाद में मारपीट, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। रानी की सराय थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की रात आठ बजे छेड़खानी को लेकर उपजे विवाद के चलते मनबढ़ों ने एक परिवार के चार सदस्यों को मारपीटकर घायल कर दिया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज चल रहा है। घायल होने वालों में सुनीता (30) पत्नी ओमप्रकाश, नवरत्ती (60) पत्नी वंशराज, रामप्रवेश (30) पुत्र वंशराज, अंजली (15) पुत्री ओमप्रकाश का नाम शामिल है। यह सभी लोग रानी की सराय थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। बताया जाता है कि गांव की रहने वाली एक युवती के साथ गांव का युवक छेड़खानी कर दिया। शाम साढ़े सात बजे के करीब हुई इस घटना की सूचना युवती ने घर पर बताई तो परिवार के लोग पूछने पहुंचे। इस दौरान मनबढ़ उन पर टूट पड़े। जिसमें यह सभी लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें