लालगंज। बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में देर शाम पहुंचे राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि भाजपा ने अपने संकल्प पत्र के अनुसार प्रदेश और देश में विकास किया है। प्रदेश सरकार के संकल्प पत्र में जो भी घोषणाएं हैं उन्हें पांच साल में पूरा कर दिया जाएगा। द बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जो मांग पत्र दिया है उसको सरकार के माध्यम से पूरा कराने का प्रयास करूंगा। 2022 तक सभी गरीबों को पक्की छत उपलब्ध करा दी जाएगी। आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से प्रत्येक गरीब परिवार को एक साल में पांच लाख तक के मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाएगी। इससे पहले नवनिर्वाचित अध्यक्ष नागेंद्र सिंह एडवोकेट ने राज्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। सहजानंद राय, प्रेमनाथ सिंह, धर्मेश पाठक, सुखदेव सिंह, ओम प्रकाश सिंह, रामनयन सिंह, आदित्य राय, योगेंद्र राय, अनिल राज गुप्त, समर बहादुर सिंह उपस्थित थे।