फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-पेमेंट से होगा शिक्षकों के मूल्यांकन पारिश्रमिक का भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा 2018 के मूल्यांकन का पारिश्रमिक भुगतान इस बार परीक्षकों को ई-पेमेंट के माध्यम से होगा। शासन से फरमान जारी हो चुका है। केंद्र व्यवस्थापकों से परीक्षकों का डाटा एकत्र कर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। डीआईओएस डॉ. वीपी सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर वरिष्ठ वित्त एवं लेखाधिकारी माध्यमिक शिक्षा उत्तर प्रदेश इलाहाबाद ने यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2018 में मूल्यांकन कार्य करने वाले परीक्षकों का जल्द भुगतान करने का निर्देश दिया है। परीक्षकों के यात्रा भत्ता और पारिश्रमिक देयकों का ई-पेमेंट के माध्यम से भुगतान किया जायेगा। उन्होंने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया कि मूल्यांकन कार्य करने वाले परीक्षकों से देयक और पपत्र पांच पर उनके संपूर्ण विवरण जैसे बैंक का नाम, आइएफएससी कोड, खात नंबर, खाते का प्रकार, पता और मोबाइल नंबर प्राप्त कर उसका कंप्यूटर पर डाटा शीट बना कर पांच मई तक हर हाल में उपलब्ध करा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें