फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंजराव गांव में पीएम आवास में गोलमाल का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जन सेवा कल्याण सेवा समिति तरवां के अध्यक्ष वकील सिंह और महामंत्री बृजेश सिंह के नेतृत्व में ब्लाक ग्राम कुंजराव के ग्रामीणों ने बुधवार को डीएम को हस्ताक्षरयुक्त प्रार्थना पत्र सौंपी है। पत्र में ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवंटन में बरती गई अनियमितता की जांच कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

प्रार्थना पत्र में दुर्गविजय सिंह, चंद्रमा सिंह, ओम प्रकाश शुक्ला, रामजी शुक्ला, रामजन्म मौर्य, शिव कुमार मौर्य, रामनवल राम, मनीष सिंह, चंद्र मौर्य आदि ने बताया कि ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी की मिली भगत से पात्र व्यक्ति को वंचित कर अपात्रों को आवास का आवंटन किया गया है। जारी की गई सूची में लगभग 10 व्यक्तियों को अब तक खाते में धन आहरित नहीं किया गया है। जबकि उक्त दसों व्यक्तियों के पास मकान, खेती भरपूर मात्रा में मौजूद है। पांच ऐसे भी व्यक्ति है जिनकों पहले पंचवर्षीय योजना में आवास आवंटित किया गया था और वर्तमान समय में प्रधानमंत्री योजना के तहत भी आवास का आवंटन किया गया है। इसकी शिकायती पत्र बीडीओ तरवां को दिया जा चुका है। ग्रामवासियों ने जिलाधिकारी से आवास आवंटन में की गई धाधली की जांच कराकर कार्रवाई किए जाने की मांग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें