फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मियों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। पांच शहरों में बिजली व्यवस्था के निजीकरण के मुद्दे पर बिजली कर्मचारियों का आंदोलन मंगलवार को भी जारी रहा। बिजली कर्मचारियों ने मुख्य अभियंता कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान छह अप्रैल को बाइक जुलूस और सात अप्रैल को मशाल जुलूस निकालने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने गोरखपुर, लखनऊ, वाराणसी, मेरठ और मुरादाबाद शहरों की बिजली व्यवस्था को निजी हाथों में सौंपने का निर्णय लिया है। जिसको लेकर बिजली कर्मचारियों में नाराजगी है। सभी लगातार धरना- प्रदर्शन कर सरकार के निर्णय का विरोध कर रहे हैं। अधिशासी अभियंता वितरण खंड प्रथम चंद्रेश उपाध्याय ने कहा कि जब तक सरकार हमारी मांग नहीं मानती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर छह अप्रैल को सिधारी हाईडिल परिसर में बाइक रैली निकाल कर प्रदर्शन करने और सात अप्रैल को मशाल जुलूस निकालने के साथ ही अंबेडकर पार्क में जनसभा करने का निर्णय लिया गया। संयुक्त संघर्ष समिति आगरा में बिजली वितरण का काम देख रही प्राइवेट कंपनी के घोटाले को भी जनता के बीच ले जाने और उन्हें जागरूक करने का निर्णय लिया है। इस मौके पर प्रभु नरायन पांडेय, मनीष अग्रवाल, सैय्यद मुनव्वर, धर्मू प्रसाद, मनीष निषाद, राजनरायण सिंह, जयप्रकाश, शत्रुघन यादव, निखिल, चंद्रशेखर, रामधनी, संदीप प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें