फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वितविहीन शिक्षकों का विरोध जारी, मूल्याकंन का बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक संयुक्त मोर्चा ने बोर्ड परीक्षा के कापियों के मूल्यांकन के सातवें दिन शुक्रवार को भी मूल्यांकन का बहिष्कार किया। वित्तविहीन शिक्षक महासभा के जिलाध्यक्ष डा. सुधीर कुमार श्रीवास्तव और वित्तविहीन गुट के जिला महामंत्री रणजीत राय के नेतृत्व में चारों मूल्यांकन केंद्रों पर शिक्षकों ने टोली बनाकर विरोध किया गया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि जनपद के चारों मूल्यांकन केन्द्रों पर 50 फीसदी भी परीक्षक नहीं है। जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से फर्जी और अयोग्य परीक्षकों से मूल्यांकन का कार्य कराया जा रहा है। महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम नरायन सिंह ने कहा कि जब तक सरकार मानदेय और पुरानी पेंशन बहाल नहीं कर देती संघर्ष जारी रहेगा। इंटर कालेज सठियांव पर अलगू यादव के नेतृत्व में, राजकीय बालिका इंटर कालेज पर डा. सुधीर कुमार श्रीवास्तव, डीएवी इंटर कालेज पर रणजीत राय और शिब्ली इंटर कालेज पर हरिराम यादव के नेतृत्व में बहिष्कार किया गया। श्याम नरायन सिंह, अच्युतानन्द त्रिपाठी, रणजीत राय, हरिराम यादव, गुलाब यादव, शेर बहादुर यादव, पंकज सिंह, कैलाश यादव, अंशुमन राय, महादेव यादव, अमरनाथ सिंह आदि शिक्षक ने मूल्यांकन केंद्रों का दौरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें