फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटे के दुकान के लिए बैठक में प्रस्ताव पास

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। तहसील क्षेत्र के ब्लाक अजमतगढ़ वासूपार बनकट गांव में खंड विकास अधिकारी के आदेश से बुधवार को सुबह 11 बजे एडीओ पंचायत शशि कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कोटे की दुकान के चयन के लिए खुली बैठक हुई। इस दौरान एक पक्ष ने ये कहते बहिष्कार कर दिया। साथ ही उन्होंने तहसील पर प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

कोटे की दुकान के लिए दो उम्मीदवार मैदान में थे। वोटिंग के लिए लंबी कतारें लगवाई गईं। श्रवण कुमार पुत्र स्व. दलसिंगार राम के नाम के प्रस्ताव के लिए हस्ताक्षर हुए। दूसरे आवेदक सीताराम पुत्र मोतीलाल ने ये कहते हुए बैठक का बहिष्कार किया कि दुकान का प्रस्ताव वोटिंग के माध्यम से होने चाहिए न की कतार लगाकर। उनके पक्ष के लोग बहिष्कार करते हुए चले गए। श्रवण कुमार के नाम पर दुकान का प्रस्ताव कर दिया गया। एडीओ पंचायत ने बताया कि रिपोर्ट बनाकर खंड विकास अधिकारी को दे दी जाएगी। अंतिम निर्णय उप जिलाधिकारी सगड़ी को लेना है। वहीं, सीताराम पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि प्रधान की ओर से धमकी दी गई कि पक्ष में मतदान नहीं किया तो इंदिरा आवास, राशन आदि नहीं देंगे। उपजिलाधिकारी के स्टेनो को ज्ञापन सौंपा कर खुली बैठक में वोटिंग से कराने की माग की है। कोतवाली प्रभारी सियाराम यादव, सुनील कुमार पाल, अब्दुल वहाब खान, मो. अशरफ, फिरोज, इमरान, आसिफ, विंध्याचल, प्रधान रामहित राम, संतोष यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें