फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गतका पार्टी ने हैरतअंगेज प्रदर्शन से सबको किया हतप्रभ

विज्ञापन
विज्ञापन
निजामाबाद। नगर पंचायत निजामाबाद स्थित गुरुद्वारा चरण पादुका साहिब में शुक्रवार से शुरू हुआ तीन सालाना महान गुरुमत समागम में शनिवार को आगरा से आई गतका पार्टी शस्त्रकला का प्रदर्शन किया। कलाकारों ने अपने हैरतअंगेज प्रदर्शन से वहां मौजूद सभी लोगों को आश्चर्य चकित कर दिया।
विज्ञापन

सालाना महान गुुरुमत समागम के दूसरे दिन शनिवार को आगरा से आए बाबा प्रीतम सिंह के नेतृत्व में आगरा, पंजाब, बनारस, गोरखपुर आ िद जगहों से आई गतका पार्टी के कलाकारों ने कला प्रदर्शन पूरे जोश खरोश के साथ किया। इससे पूर्व गुरुद्वारे से सिख समुदाय के लोग हाथ में झंडा लेकर गुरुद्वारे के पास में एकत्र हुए और गुरु की आज्ञा से शस्त्र प्रदर्शन की शुरुआत की। जिसमें गुरुद्वारे से होते हुए निजामाबाद पोस्ट ऑफिस रोड, ठाकुरद्वारा चौक पर जमकर सिख समुदाय के लोगों ने शस्त्र प्रदर्शन किया। इसमें आग का गोला देखना, आंखों पर पट्टी बांधकर सर पर रखे केले को काटना, आंख बंद कर सर पर रखे और हाथ में रखे नारियल को तोडना, तलवारबाजी, लाठी भांजना, गोल चक्कर घुमाना जैसी कला का प्रदर्शन किया गया। जिसे लोगों ने बहुत ही सराहा। ठाकुरद्वारा चौक से देवकी सेठ चौक पर, ग्रामीण बैंक चौक, पुरानी तहसील चौक पर जमकर प्रदर्शन किया। जगह जगह गुरु के जयकारे लगाए जा रहे थे। सुरक्षा की दृष्टि से भारी मात्रा में पुलिस साथ चल रही थी। पुरानी तहसील, नई सब्जी मंडी से होकर गुरुद्वारे में जाकर शस्त्र कला प्रदर्शन का कार्यक्रम समाप्त हुआ। जहां पर रात्रि में शब्द कीर्तन का भी आयोजन किया गया रात भर गुरुद्वारे के साथ ही निजामाबाद कस्बे में गुरवाणी सुनाई दे रही थी। कार्यक्रम का संचालन गुरुद्वारे के ग्रंथी बाबा सतनाम सिंह कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें