फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ और लाभार्थियों को मिलेगा शहरी आवास का प्रमाण-पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। नगरीय विकास अभिकरण की ओर से सौ और लाभार्थियों को शहरी आवास योजना के तहत प्रमाण-पत्र जारी किया जाएगा। इनके सत्यापन आदि का कार्य पूरा हो चुका है। जल्द ही प्रमाण-पत्र जारी करने की कार्रवाई की जाएगी। पिछले दिनों पीओ डूडा ने 21 लाभार्थियों में प्रमाण पत्र सौंपा था। हालांकि अभी इनके खातों में आवास की पहली किस्त के 50 हजार रुपये नहीं भेजे जा सके हैं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत डूडा की ओर से कुल 3239 आवासों की डीपीआर शासन के पास स्वीकृति के लिए भेजी गई थी। इसमें से शासन की ओर से 1347 आवास मंजूर कर लिए गए। लगभग ढाई करोड़ रुपये विभाग को आवंटित भी हो चुके हैं। पीओ डूडा डॉ. महेंद्र प्रसाद ने बताया कि सौ और लाभार्थियों का सत्यापन पूरा कर लिया गया है। जल्द ही जिलाधिकारी या मुख्य विकास अधिकारी के हाथों से इन लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र बांटा जाएगा। इसके बाद इनके खातों में पहली किस्त भेज दी जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें