फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला प्रोबेशन अधिकारी महराजगंज तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। महराजगंज थाने में 90 लाख रुपये की छात्रवृत्ति हड़पने के मामले की जांच कर रहे सीओ सगड़ी सुधाकर सिंह ने हस्ताक्षर मिलान के लिए महराजगंज जिले मेेें तैनात जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रभात कुमार को तलब किया है। शुक्रवार को एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर सीओ ने पत्र भेजा। जिला प्रोबेशन अधिकारी महराजगंज पूर्व में आजमगढ़ जिले में इसी पद पर तैनात थे। इनके हस्ताक्षर से ही विधवा पेंशन के बजट को छात्रवृत्ति में बदलकर फर्जीवाड़ा किया गया है।
विज्ञापन

सीओ सगड़ी सुधाकर सिंह ने बताया कि महराजगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले राजेश तिवारी ने दिसंबर 2016 को महराजगंज थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें महराजगंज थाना क्षेत्र के देवारा खास गांव में स्थित जयसमाज इंटर कालेज और इसी थाने के पैकौली गांव में स्थित भैरोनाथ जूनियर हाईस्कूल के प्रबंधक सुरेंद्र तिवारी को आरोपित किया है। राजेश तिवारी का आरोप है कि सुरेंद्र तिवारी ने अपने जिन दोनों विद्यालयों में बढने वाले छात्रों के नाम पर 90 लाख रुपये की छात्रवृत्ति समाज कल्याण विभाग की तरफ से लिया है। वह विद्यालय धरातल पर हैं ही नहीं, बल्कि यह दोनों विद्यालय सिर्फ कागजों में ही चल रहे हैं। राजेश तिवारी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस तो दर्ज कर लिया, लेकिन राजनीतिक दवाब के चलते जांच को दबा दिया गया। वर्ष 2017 में प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होने और योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद यह मामला उनके संज्ञान में लाया गया। इसके बाद पुन: जांच शुरू हुई और जांच सीओ सगड़ी सुधाकर सिंह को सौंपी गई। मामले की गहनता से जांच पड़ताल और तथ्य सबूत जूटाने के बाद सीओ ने स्पष्ट कर दिया कि सुरेंद्र तिवारी ने अपने जिन दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के नाम पर 90 लाख रुपये का धन समाज कल्याण विभाग के जरिए गबन किया है। वह 90 लाख रुपये की पूरी रकम जिला प्रोबेशन विभाग द्वारा संचालित विधवा पेंशन का था। जिसे तात्कालीन जिला प्रोबेशन अधिकारी और वर्तमान में इसी पद पर महराजगंज जिले में तैनात प्रभात कुमार के हस्ताक्षर से हुआ है। जांच पड़ताल के दौरान 90 लाख की छात्रवृत्ति घोटाले में प्रभात कुमकार का नाम आने पर जांच अधिकारी ने हस्ताक्षर मिलान के लिए प्रभात कुमार को तलब किया है। शुक्रवार को एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर पत्र महराजगंज जिले को भेजा गया।

अभिलेख न देने पर केस दर्ज करने की चेतावनी
आजमगढ़। महराजगंज थाने में दर्ज 90 लाख रुपये के छात्रवृत्ति घोटाले की जांच कर रहे सीओ सगड़ी शुक्रवार को अभिलेख आदि देखने के लिए जिला समाज कल्याण विभाग में पहुंचे। जहां मौजूद अधिकारी और कर्मचारियों ने साफ-साफ शब्दों में कह दिया कि उनके पास इस मामले से जुड़ा कोई भी अभिलेख या पत्र नहीं मौजूद है। काफी प्रयास के बावजूद अभिलेख संबंधी कोई जानकारी नहीं मिलने पर सीओ सगड़ी सुधाकर सिंह ने जिला समाज कल्याण विभाग में तैनात कर्मचारियों को चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर अभिलेख नहीं उपलब्ध कराया गया तो सभी के विरुद्ध केस दर्ज कराई जाएगी। सीओ के इस चेतावनी से समाज कल्याण विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन


90 लाख रुपये की छात्रवृत्ति घोटाले के मामले में यह स्पष्ट हो चुका है कि जिला प्रोबेशन कार्यालय द्वारा विधवा पेंशन के मद का बजट छात्रवृत्ति के मद में बदलकर निकाला गया है। हस्ताक्षर मिलान के लिए जिला प्रोबेशन अधिकारी महराजगंज को तलब किया गया है। - नरेंद्र प्रताप सिंह, एसपी ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें