फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्स अधूरा, आगे बढ़ाई जाए बोर्ड परीक्षा की तिथि

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ रामजनम गुट की बैठक बुधवार केे मुकेरीगंज स्थित जिला कार्यालय पर हुई। जिसमें बोर्ड परीक्षा की तैयारियों समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। ठंड के चलते कोर्स अधूरा होने की बात कह शिक्षकों ने शासन से बोर्ड परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि भीषण ठंड व गलन की वजह से कई दिनों से विद्यालय बंद चल रहे है। ऐसे मेें हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के छात्रों का कोर्स अधूरा है। छह फरवरी से परीक्षा शुरू होने से अधूरे कोर्स के चलते छात्रों का काफी नुकसान होगा। इसकी वजह से सरकार को परीक्षा की तिथि आगे बढ़ानी चाहिए। उन्होंने कहा कि शासन सीबीएसई पैटर्न पर सत्र करने के लिए ही फरवरी में बोर्ड परीक्षा शुरू करने की योजना बनाई है जबकि सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा मार्च में शुरू हो रही है। जिला मंत्री पंकज कुमार सिंह ने कहा कि पिछले वर्ष के कुछ मूल्यांकन केंद्रों पर कॉपी जांचने वाले शिक्षकों का भुगतान अब तक लटका हुआ है। यदि सारे भुगतान बोर्ड परीक्षा शुरू होने के पूर्व शिक्षकों के खाते में नहीं आते है तो संगठन परीक्षा का बहिष्कार भी करेगा। बैठक के अंत में एसकेपी इंटर कालेज के शिक्षक संजय सिंह के पिता व उद्योग विद्यालय इंटर कालेज कोयलसा के प्रवक्ता दिवाकर सिंह के चाची के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। इस अवसर पर तारिक एजाज, शेर बहादुर सिंह, विरेंद्र सिंह, अबरार अहमद, एमसी ब्राडवे, श्रवण कुमार, अतुल सिंह, नरेंद्र सिंह, डॉ. राजेंद्र, इंद्रजीत, राजाराम, जामवंत, लालजी, मो. रजा, फरहान, सतीश चंद्र श्रीवास्तव आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें