फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरतमंदों को नहीं मिल रही रैन बसेरा की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबारी। ठंड के मौसम में बेघर व गरीब लोगों के लिए सभी नगर निकायों में रैन बसेरा का इंतेजाम करने का निर्देश शासन ने दिया है। इसके बाद से सभी नगर निकायों में स्थायी या अस्थायी रैन बसेरा बना दिया गया है। माहुल नगर पंचायत में एक व्यक्ति के मकान में किराये का कमरा लेकर रैन बसेरा का बोर्ड लगा दिया गया है, लेकिन इस रैन बसेरा पर अक्सर ही ताला बंद रहता है। इसका फायदा निकाय के कुछ कर्मचारी ही उठा रहे है।
विज्ञापन

माहुल के वार्ड नंबर तीन गांधी नगर निवासी इजहारूल के नवनिर्मित मकान में नगर निकाय के दो सुपरवाइजरों ने 1000 रुपये महीना किराये पर कमरा लिया। शासन का आदेश आने के बाद उक्त कमरे के बाहर ही निकाय प्रशासन ने अस्थायी रैन बसेरा का बोर्ड भी लगा दिया, लेकिन इस बात की जानकारी किसी को नहीं दी गई। मंगलवार की शाम ठंड से ठिठुर रहे दो राहगीरों को देख कर लेखपाल शैलेश यादव उन्हें लेकर उक्त अस्थायी रैन बसेरा पर पहुंचे तो वहां ताला बंद किया। काफी प्रयास के बाद भी रैन बसेरा को खोलने के लिए कोई नहीं पहुंचा। आसपास के लोगों का कहना है कि निकाय के दो कर्मचारी अक्सर ही यहां सोने के लिए आते है। उनके अलावा किसी के लिए भी यहां का ताला नहीं खुलता है। इस संबंध में पूछे जाने पर चेयरमैन बदरे आलम ने जहां अस्थायी रैन बसेरा के बारे में जानकारी होने से ही इंकार किया तो ईओ रंग बहादुर ने बताया कि किराये के कमरे में रैन बसेरा का संचालन हो रहा है।

जरूरतमंदों में तहसील प्रशासन ने बांटा कंबल
मुबारकपुर/लालगंज। डीएम के आदेश पर सदर तहसील प्रशासन ने मंगलवार को पचास से अधिक जरूरतमंदों में कंबल का वितरण किया। एसडीएम व तहसीलदार के नेतृत्व में तहसील की टीम ने मुबारकपुर के नुरपुर सराय हाजी, आमपुर, नुरपुर बूतात, रोडवेज, लोहरा आदि क्षेत्र के रहने वाले जरूरतमंदो, शीला, कमला, आफरीन, सीमा, सुहेल, पुष्पा, त्रिलोकी, उर्मिला, माधुरी, सुनीता आदि को कंबल दिया गया। वितरण करने वाली टीम में कानूनगो अनिल राय, विनय सिंह, लेखपाल, चंदन यादव, अमरदीप आदि शामिल रहे। इसी क्रम में लालगंज नगर पंचायत परिसर में कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें एसडीएम अभय कुमार मिश्र और चेयरमैन विजय कुमार सोनकर ने चिन्हित जरूरतमंदो में कंबल का वितरण किया। इस अवसर पर ईओ रामबचन यादव, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, सभासद नंदन जायसवाल, कृष्ण कुमार, रिंकू, मिंता, सुनील आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें