फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

र्स में चादरपौशी कर मांगी मन्नतें

विज्ञापन
विज्ञापन
निजामाबाद। क्षेत्र के राजेपति में हिंदू-मुस्लिम एकता के प्रतीक सालाना जश्ने ईद मिलादुन्नबी और उर्से ए मुबारक अकीदत के साथ मनाया गया। मौलाना मोहम्मद अलाउद्दीन और मौलाना आदिल अमान ने हजरत अनजान शहीद और जिंदा मदार शाह की याद दिलाते हुए दोनों की कुर्बानी को बयां किया। कहा कि इनके कार्यों से सबक लेना आज भी प्रासंगिक है। देश में अमन चैन कायम रखने के लिए मौलाना आदिल अमान ने पैगंबर के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। मजार शरीफ के गद्दीनशीं हजरत मुस्ताक अहमद शाह के नेतृत्व में हजरत अनजान शहीद और जिंदा मदार शाह की मजार पर चादरपोशी की गई। इस मौके पर महेंद्र यादव, जितेंद्र, इंद्रेश मौर्य, हरेंद्र कन्नौजिया, गंगा प्रसाद, कालिका,रामचन्द्र, मुन्नी देवी, राजेश यादव, बशीर अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें