फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संघन इंद्रधनुष टीकाकरण आज, रैली निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। प्रदेश के सभी जिलों में सात से 18 दिसंबर तक चलने वाले सघन इंद्रधनुष कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आशा संघ की अध्यक्ष बृजबाला सिंह के नेतृत्व में कोतवालीपुर प्राथमिक स्कूल से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली पकड़ी, अवर्शन, शाहपुर, मेहियापार, हसनाड ीह आदि में पहुंची। दो साल तक के बच्चों और गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण के संबंध में लोगों को जागरूक किया गया। टीकाकरण अवश्य कराने की अपील की गई। इसी क्रम में स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी प्रदीप कुशवाहा के नेतृत्व में ब्लाक के सभागार में बैठक कर लोगों को मातृ वंदना, जननी सुरक्षा, बाल स्वास्थ्य माह के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसे निचले स्तर तक सफल बनाने की अपील की गई। स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी प्रदीप कुशवाहा ने बताया की ग्राम स्वच्छता मिशन का खाता अब एएनएम की जगह आशा और प्रधान की ओर से संचालित होगा।
विज्ञापन


टीकाकरण कराएं नौ बीमारियों से निजात पाएं
अमिलो। सीएचसी मुबारकपुर की ओर से मिशन इन्द्रधनुष को लेकर रैली निकाली गई। हरी झंडी डा. सी यादव ने दिखाई। रैली सुबह नौ बजे अशरफिया इंटर कालेज से रवाना हुई। लोगों को नौ बीमारियों के निजात पाने के लिए टीकाकरण कराने की सलाह दी गई। आशा और अशरफिया इंटर कालेज के छात्रों ने रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। रैली नगर और बडी एर्जेन्टी, छोटी एर्जेन्टी, नगर पालिका, शाहमुहम्मदपुर, हैदराबाद, पुरारानी समौधी, पुराखिजिर रोडवेज, होते हुए अशरफिया इंटर कालेज में समाप्त हुई। डा. एनए अन्सारी, डा.नवीन वर्मा, प्रमोद शर्मा, रविन्द्र कुमार, अजय कुमार, सुरेंद्र कुशवाहा, गुलाब, शुशील, अनिता शर्मा, सगीता, भानु मती, रेहाना, तरन्नुम आदि लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें