फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला वालीबाल चैंपियनशिप आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिला वालीबाल एसोसिएशन की ओर से दो दिवसीय जिला चैंपियनशिप का आयोजन सात दिसंबर से किया जा रहा है। प्रतियोगिता में 12 सदस्यीय टीम को चयनित किया जाएगा, जो 19 दिसंबर से मैनपुरी में राज्यस्तरीय वालीबाल चैंपियनशिप में भाग लेगी। एसोसिएशन के संरक्षक और आयोजन समिति के सचिव डा. विनय यादव ने बताया कि मैनपुरी में राज्यस्तरीय वालीबाल चैंपियनशिप 19 दिसंबर से हो रहा है। इसमें प्रतिभाग करने के लिए जिले 12 उत्कृष्ट खिलाड़ियों का चयन होना है। इसके लिए एसोसिएशन की ओर से मेहता पार्क में दो दिवसीय जिला वालीबाल चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 20 से 25 टीमें शामिल होंगी। सचिव विरेन्द्र सिंह ने कहा कि बेहतर प्रदर्शन करने वाले 12 खिलाड़ियों का चयन होगा। सभी प्रतिभाओं को एक नया प्लेटफार्म मिलेगा। प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए योगेन्द्र यादव, राकेश सिंह, विजेन्द्र सिंह, डा. रामाश्रय शर्मा, राजेन्द्र यादव जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें