फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशियों को प्रतिदिन देना होगा आय-व्यय का ब्यौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेजवां। चुनाव आयोग के निर्देश पर शनिवार को फूलपुर तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी अनिल सिंह की अध्यक्षता में फूलपुर और माहुल नगर पंचायत में प्रत्याशियों की बैठक हुई। इसमें चुनाव के दिन मतदान करने के लिए 12 विकल्प और प्रत्याशियों द्वारा खर्च का ब्यौरा प्रतिदिन देने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्याशियों को आय-व्यय का ब्यौरा प्रतिदिन देना होगा। सभी प्रत्याशी अपना ही प्रचार करेंगे दूसरे के प्रचार की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। प्रत्याशी चुनाव आयोग द्वारा लगाई गई आचार सहिंता के अनुसार कार्य करेंगे। जनसभा और गाड़ी के पास के लिए अनुमति लेना अनिवार्य होगा। उन्होंने माहुल और फूलपुर के नगर अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों और नगरवासियों से शांति पूर्वक चुनाव में सहयोग की अपील की। इस मौके पर आर ओ अनुराग यादव, एआरओ शशि सौरभ, मोती लाल, राम आशीष बरनवाल, रजनीश, शादाब, भागवत सोनी, बदरे आलम, विजय यादव, लल्लन प्रसाद, अभय कुमार आदि उपस्थित थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें