फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में निकला अजगर, अपने वाहन से लाए गए कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबारी। तिघरा गांव में सोमवार शाम अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी वन विभाग को दी गई, लेकिन उन्होंने वाहन भेजने पर ही आने को कहा। ग्रामीण के अपना वाहन लेकर जाने के बाद के वाहन विभाग के कर्मचारी मौके पर आए और अजगर को अपने साथ ले गए। ग्रामीणों में इसे लेकर आक्रोश देखा गया।
विज्ञापन

दीदारगंज थाना क्षेत्र के तिघरा गांव में सोमवार शाम सात बजे वंश बहादुर यादव पुत्र सूर्यनाथ के घर के सामने लगभग सात फीट लंबा अजगर दिखने से हड़कंप मच गया। दशोर और कौतूहल से अजगर मुन्ना सिंह के घर में घुसने लगा। इससे घबराकर मुन्ना सिंह ने 100 नंबर पर फोनकर पुलिस बुला ली। पुलिस ने डीएफओ को सूचना दी। डीएफओ ने फूलपुर वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों को भेजने का आश्वासन दिया। तीन घंटे बीत जाने के बाद भी जब कोई नहीं आया तो ग्रामीण हल्ला करते हुए आक्रामक होने लगे। स्थिति देखते हुए पुलिस ने दोबारा बन विभाग को सूचना दी। रात करीब 10 बजे गांव के मुन्ना सिंह अपनी गाड़ी लेकर गए और फूलपुर से वन दरोगा विजय बहादुर और अन्य कर्मचारियों लेकर आए। इसके बाद वन विभाग के कर्मचारी अजगर को पकड़ कर अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें