फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधीगिरी के जरिए दिला रहे स्वच्छता का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानागंज। स्वच्छता अभियान को परवान चढ़ाने के लिए अब युवाओं ने कमर कस ली है। जहानागंज बाजार में युवा घूम-घूमकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ ही गुलाब का फूल भेंटकर बाजार को गुलाब की तरह सुंदर बनाने का संकल्प दिला रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को गांधीगिरी कर रहे विवेक पांडेय ने कहा कि अगर एक बार स्वच्छता के प्रति लोग जागरूक हो गए तो फिर इसे देखकर हर आमजन गंदगी से बचेगा और इसमें अपना शत प्रतिशत सहयोग प्रदान करेगा। अन्य जनपदों में लोग स्वच्छता के प्रति जागरूक हैं लेकिन अपने बाजार में लोग उपेक्षात्मक रवैया बपनाए हुए हैं। हम जहानागंज के सभी गांवों को चिन्हित करेंगे और प्रत्येक गावों के लोगों तक पहुंचकर उन्हें अपने गांव को बेहतर बनाने हेतु संकल्प दिलाएंगे और उन्हें पांच व्यक्तियों को इस संकल्प को दिलाने के लिए गांधीगिरी से बाध्य करेंगे। इस मौके पर अभिषेक गुप्ता, सौरभ गुप्ता, सन्नी, आशीष उपाध्याय, पुष्कर मिश्रा, बजरंग, वीर सिंह, आलोक यादव, रोहन, प्रीतेश अस्थाना, ऋषभ उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें