सगड़ी (ब्यूरो)। 28 जून से प्रारंभ हुई राष्ट्रीय स्वदेशी सुरक्षा अभियान के तहत स्वदेशी संकल्प रथयात्रा रविवार को पकवाइनार, मालटारी बाजार में पहुंची। इसदौरान स्वदेशी यात्रा के संगठन मंत्री विजय चौहान ने कहा कि देशी वस्तुओं को अपनाने से ही देश की तरक्की संभव है। जयप्रकाश पांडेय ने कहा चीन देश की सीमा पर अपनी हेकड़ी दिखाता है। बार-बार धमकियां देता है। चीनी सामानों का बहिष्कार कर स्वदेशी सामानों को अपनाना होगा। जिला संयोजक रामप्रकाश त्रिपाठी, रामवचन यादव और जय प्रकाश पांडे ने कहा कि विदेशी सामानों का बहिष्कार कर स्वदेशी का प्रयोग करें। इस मौके मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, सुनील प्रजापति, अनिल प्रजापति, नागेन्द्र सिंह, संतोष जायसवाल, लालू जायसवाल, धर्मेंद्र सिंह, महेंद्र मद्धेशिया, मनोज जायसवाल, जयहिंद मद्धेशिया, हिमांशु जायसवाल आदि मौजूद रहे।