फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी सामानों के बहिष्कार का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। राष्ट्रीय स्वदेशी सुरक्षा अभियान के तत्वावधान में स्वदेशी संकल्प रथ यात्रा 28 जून से प्रारंभ होकर विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए रविवार को सगड़ी तहसील क्षेत्र पकवाइनार, मालटारी बाजार में पहुंची। जहां जनसभा को संबोधित करते हुए स्वदेशी यात्रा के संगठन मंत्री विजय चौहान ने कहा कि देशी वस्तुओं को अपनाएं तभी इस देश की तरक्की संभव है। जयप्रकाश पांडेय ने कहा कि चीन, भारत की सीमा पर अपनी हेकड़ी दिखाता है। बार-बार धमकियां देता है। चीन को सबक सिखाने के लिए चीनी सामानों का बहिष्कार करना होगा। जिले के संयोजक रामप्रकाश त्रिपाठी एवं रामबचन यादव ने चीनी सामानों का बहिष्कार का आह्वान किया। इस मौके मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, सुनील प्रजापति, अनिल प्रजापति, नागेंद्र सिंह, संतोष जायसवाल, लालू जायसवाल, धर्मेंद्र सिंह, महेंद्र मद्धेशिया, मनोज जायसवाल, हिमांशु जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें