फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम रोजगार सेवकों ने ब्लाक पर तालाबंदी कर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। शासन द्वारा पंचायत सहायकों की भर्ती पर रोक सहित अन्य मांगों को लेकर ग्राम रोजगार सेवकों ने संबंधित ब्लाकों पर प्रदर्शन किया। इस दौरान ब्लाक मुख्यालय पर तालाबंदी कर जमकर नारेबाजी की। बाद में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन ब्लाक पर खंड विकास अधिकारी को सौंपा। साथ ही 12 सितंबर को लखनऊ में होने वाले आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

लालगंज संवाददाता के अनुसार ग्राम रोजगार सेवकों ने पंचायती राज विभाग उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रस्तावित पंचायत सहायकों की भर्ती पर रोक लगाने आदि मांगों को लेकर लालगंज ब्लाक के मुख्य गेट में तालाबंद कर प्रदर्शन किया। बाद में रोजगार सेवकों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को सौंपा। इस मौके पर ओम प्रकाश यादव, प्रीति सिंह, संजू देवी, पूर्णिमा राय, रविंद्र कुमार, अश्वनी कुमार, संतोष कुमार आदि मौजूद रहे। इसी तरह जनपद के अन्य ब्लाकों पर भी ग्राम रोजगार सेवकों ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया।
ठेकमा संवाददाता के अनुसार ग्राम रोजगार सेवकों ने ब्लाक में तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर रामबचन सरोज, अरुण कुमार यादव, चंद्रशेखर मौर्य, किरन, अशोक कुमार शर्मा, केदारनाथ यादव आदि मौजूद रहे। जहानागंज संवाददाता के अनुसार ग्राम रोजगार सेवकों ने ब्लाक अध्यक्ष सुबाष के नेतृत्व में ब्लाक में तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर अनिल यादव, विरेंद्र कुमार, संजय श्रीवास्तव, ममता, मुन्नी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


एनपीएस कटौती को लेकर जारी धरना हुआ समाप्त
आजमगढ़(ब्यूरो)। 2005 के बाद नियुक्त अध्यापकों और कर्मचारियों के वेतन से की जा रही एनपीएस की कटौती को खाते में जमा न करने से नाराज शिक्षकों का धरना गुरुवार को चौथे दिन भी जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जारी रहा। इस दौरान एनपीएस कटौती की धनराशि को खाते में भेजे जाने की सूचना पर शिक्षकों ने धरने को समाप्त किया।
बताते चलें कि एपनीएस कटौती को खाते में न भेजे जाने से नाराज उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ रामजन्म सिंह गुट द्वारा विगत चार दिनों से जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना दिया जा रहा था। गुरुवार को धरने में जिला समंवयक बीके सिंह, लेखाकार मारकंडेय लाल और आशुलिपिक धर्मेंद्र कुमार पहुंचे। उन्होंने धरनारत शिक्षकों को बताया कि एनपीएस की धनराशि खातोेें जमा करने की कार्रवाई पूर्ण कर दी गई है। 72 घंटे में यह धनराशि शिक्षकों और कर्मचारियों के खाते में पहुंच जाएगी। इस आश्वासन पर धरना समाप्त हो गया। इस मौके पर अध्यक्ष इरफान अहमद, जिलामंत्री पंकज कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष शेरबहादुर सिंह यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें