फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसा शिक्षकों ने वेतन भुगातन की मांग उठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़ (ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (रामजन्म सिंह गुट) का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को जिलाधिकारी से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि डीएम ने 15 जुलाई तक भुगतान कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

प्रांतीय अध्यक्ष रामजन्म सिंह ने कहा कि संगठन के जिलाधिकारी से मदरसा शिक्षकों के तीन माह से रुके वेतन का तत्काल भुगतान करने की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि मदरसा शिक्षकों को वेतन अगर तत्काल नहीं दिया गया तो संगठन गांधीवादी तरीके से सत्याग्रह शुरू करेगा। प्रांतीय कोषाध्यक्ष इरफान अहमद ने कहा कि सरकार सबका साथ सबका विकास का नारा जरूर देती है, लेकिन जांच के नाम पर मदरसा शिक्षकों के वेतन का भुगतान न करना अन्याय है। उन्होंने कहा कि डीएम ने 15 जुलाई तक वेतन भुगतान का आश्वासन दिया है। यदि इसके बाद भी वेतन का भुगतान नहीं होता है तो संगठन आंदोलन को बाध्य होगा। प्रतिनिधिमंडल में प्रांतीय मंत्री विरेंद्र सिंह, जिला मंत्री पंकज कुमार सिंह, शेरबहादुर सिंह यादव, अबरार अहमद, तारिक एजाज, अतुल सिंह, नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें