फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश से जलभराव, परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। शुक्रवार को भोर से ही झमाझम बारिश हुई। सुबह से ही हो रही बारिश के चलते लोग घरों से निकल नहीं सके। जिन्हें जरूरी काम था वहीं घर से निकले। दूसरी तरफ झमाझम बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव हो गया। नालों के ओवरफ्लो होने से सारा कचरा सड़क पर जमा हो गया। बारिश के बंद होने के बाद गंदगी से उठ रही दुर्गंध से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

गुरुवार को पूरे दिन बारिश नहीं हुई लेकिन शुक्रवार की भोर में शुरू हुई झमाझम बारिश ने एक बार फिर नगरपालिका प्रशासन की पोल को खोल दी। नगर के कई मुहल्लों में तो स्थिति यह हो गई कि जलभराव के चलते लोगों को रास्ता बदलकर जाना पड़ा। नगर के अन्नतपुरा मुहल्ले में सुबह बारिश के दौरान मस्जिद के पास चारों तरफ से नाले का पानी सड़क पर जमा हो गया था। दोपहर दो बजे के करीब बारिश रुकी इसके बाद ही लोग निकल सके। बारिश के कारण नगर क्षेत्र के अन्नतपुरा, पुरानी सब्जी मंडी, रैदोपुर तिराहा, बदरका ईदगाह के सामने सहित कई मुहल्लों में जलभराव हो गया। बदरका ईदगाह के सामने की स्थिति तो काफी बदतर हो गई थी। नाले का गंदा पानी जहां गलियों में जमा हो गया था, वहीं दूसरी तरफ गंदा पानी लोगों के घरों मस्त्रत्त्ें घछसने लगा। स्थानीय लोग किसी तरह घर से पानी निकाला और नगरपालिका प्रशासन को कोसते नजर आए। उधर बारिश बंद होने के बाद सड़क पर जमा नाले का गंदा पानी और कचरे से उठ रही दुर्गंध से लोग परेशान रहे।उधर सुबह से ही हो रही बारिश के कारण अधिकतर ़लोग घरों में ही कैद होकर रह गए। जिन्हें जरुरी काम था वहीं छाता, रेनकोट आददि पहनकर बाहर निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें