फूलपुर के गोविंद नगर नाटी स्थित सदन रामराज गर्ल्स कालेज यूपी बोर्ड परीक्षा का निरीक्षण करते वाग?
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। यूपी बोर्ड की जारी परीक्षा नमें मंगलवार को सुबह की पाली में 10वीं गणित की परीक्षा थी। नगर की संभावनाओं के मद्देनजर जिलाधिकारी की ओर से 32 संवेनशील केंद्रों का चयन किया गया था। इसके साथ ही 31 केंद्र ऐसे थे जिनके कैमरे आनलाइन नहीं हो रहे थे। इन केंद्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई। इसके साथ ही जिलाधिकारी एनपी सिंह ने फूलचन्द्र यादव इण्टर कालेज टिसौरामाफी बड़हलगंज, गौरीशंकर बालिका इण्टर कालेज रोशनपुर का आकस्मिक निरीक्षण भी किया।
फूलचन्द्र यादव इंटर कालेज टिसौरामाफी में परीक्षा सुचारु ढंग से चल रही थी। परीक्षा में कुल 452 छात्रों के सापेक्ष 365 उपस्थित और 87 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। कुल 10 कक्षों में परीक्षा संचालित हो रही है। परीक्षा केन्द्र पर तैनात पुलिसकर्मी अनुपस्थित पाए गए। इस पर डीएम ने एसओ जहानागंज को फटकार लगाई। गौरी शंकर बालिका इण्टर कालेज रोशनपुर परीक्षा केन्द्र पर 78 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। कुल 20 कक्ष निरीक्षक लगाए गए हैं, जिसमें 10 कक्ष निरीक्षक उत्तमनगर भुजही से तैनात किए गए थे। ये अनपुस्थित पाए गए। जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को अनुपस्थित कक्ष निरीक्षकों के विरूद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके साथ ही ये भी निर्देश दिए गए हैं कि जांच करें कि अनुपस्थित शिक्षक नौकरी करते भी हैं या नहीं। केन्द्र पर माता शनिचरा देवी इण्टर कालेज कूड़ाभार में पंजीकृत बागपत जनपद के मो. आजाद, सलमान पुत्र हफिजान और कई अन्य परीक्षा दे रहे थे। विद्यालय के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करने पर कोई जानकारी नहीं दी गई।