फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ जेल में 10 बंदी HIV पॉजिटिव: जिला प्रशासन में हड़कंप, कारागार में लगभग ढाई हजार बंदी निरुद्ध

Thu, 22 Sep 2022 05:43 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ जेल में 10 बंद एचआईवी पॉजिटिव पाए जाने से हड़कंप मचा हुआ है। हाईकोर्ट के निर्देश पर जेल में लगाए गए मेडिकल कैंप में इसकी पुष्टि हुई।
विज्ञापन
आजमगढ़ जिला कारागार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाईकोर्ट से मिले निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला कारागार में रहने वाले बंदियों की रूटीन जांच करने का निर्देश दिया गया। गुरुवार को हुई बंदियों की जांच में पांच नए बंदी एचआईवी पॉजिटिव पाए गए। अब इन बंदियों की विधिवत जांच की जा रही है। कारागार में जहां पांच बंदी पहले ही एचआईवी पॉजिटिव थे।

विज्ञापन


वहीं पांच और नए मामले सामने आने के बाद जिला कारागार में हड़कंप मच गया। हालांकि अभी तक किसी महिला बंदी के एचआईवी पॉजिटिव होने की पुष्टि नहीं हुई। इटौरा स्थित जिला कारागार में लगभग ढाई हजार बंदी/कैदी निरुद्ध हैं। इनमें से करीब 1300 कैदियों की जांच हो गई है। इस जांच में पांच एचआईवी पॉजिटिव मिले हैं। इससे पहले भी पांच बंदी संक्रमित मिल चुके हैं।

सीएमओ डा. इंद्रनारायण तिवारी ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर बंदियों की एचआईवी जांच की जा रही है। अब तक प्रारंभिक जांच में कुल पांच मरीज एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं। इन बंदियों को सामान्य बंदियों की ही तरह रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इनको समस्या के हिसाब से दवाएं दी जा रही हैं। अगर किसी बंदी को कोई गंभीर समस्या हुई तो उसके हिसाब से उसका उपचार किया जाएगा। 
पढ़ें: आदर्श हत्याकांड के मुख्य आरोपी का भाई मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें