निजामाबाद। तहसील क्षेत्र के सोफीपुर सब स्टेशन की विद्युत व्यवस्था को चुस्त दुरूस्त रखने के लिए बुधवार को क्षमता वृद्धि की गई। पांच की जगह 10 एमबीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया।
सब स्टेशन से पर पहले पांच एमबीए का ट्रांसफाॅर्मर लगा था। इससे निजामाबाद एक और निजामाबाद दो फीडर को बिजली आपूर्ति होती थी। लेकिन अधिक लोड के कारण ट्रिपिंग और कटौती से लोग परेशान थे। लोग पॉवर हाउस की क्षमता वृद्धि की मांग कर रहे थे। इस पर उपखंड अधिकारी अजय मिश्रा ने सब स्टेशन पर 10 एमबीए का ट्रांसफाॅर्मर लगाने का प्रस्ताव बनाकर भेजा था। इसकी मंजूरी मिलने के बाद बुधवार को सब स्टेशन पर पांच एमबीए के स्थान पर 10 एमबीए का ट्रांसफाॅर्मर लगाया गया।