बलरामपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के उकरौड़ा गांव निवासी अंकित (7) पुत्र प्रदीप बुधवार की दोपहर 12.30 बजे घर के बाहर खेल रहा था। तभी तेज रफ्तार से आती बाइक ने टक्कर मार दी। घायल होने पर परिजन जिला अस्पताल ले गए जहां इलाज चल रहा है।