आजमगढ़। जनपद में रविवार को नौ नये कोरोना संक्रमितों को चिह्नित किया गया है। शुक्रवार को आठ कोरोना संक्रमित मिले थे। 10 कोरोना संक्रमितों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है। अभी तक कुल 5580 कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। इसमें 5372 स्वस्थ हो चुके हैं। जनपद में सक्रिय मरीजों की संख्या 118 पहुंच गई है। रिकवरी दर 96 फीसद पर है। अब तक 103 मरीजों की मौत हुई है।
रविवार को आई जांच रिपोर्ट में सालेहपुर में एक, बूढ़नपुर में एक, महाजन टोला में एक, शिवाजीनगर में एक, सुराई में एक, गढ़वल में एक, मेंहनगर के गहुनी में एक, कोर्राघाटमपुर में एक, बड़ी पट्टी में एक, बिलरियागंज के गूलर बाजार में एक, फूलपुर के बीबीगंज में एक संक्रमित मिला है।