आजमगढ़। जनपद में कोरोना संक्रमितों का ग्राफ बढ़कर 700 के ऊपर पहुंच गया है। इसके साथ ही जिले में कंटेनमेंट जोन की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। जिलाधिकारी ने 10 नए कंटेनमेंट जोन बनाने का भी निर्देश दिया गया। जनपद में वर्तमान 153 कंटेंमेंट जोन सक्रिय हैं।
जिला मजिस्ट्रेट राजेश कुमार ने बताया कि 26 जुलाई को जनपद में कोरोना संक्रमण के पूर्व प्रेषित सैम्पल की जांच रिपोर्ट आने के बाद डॉ. अंबेडकर लाइब्रेरी के पास मोहल्ला हरंवंशपुर नगर पालिका आजमगढ़, विशाल टाकीज के पास सिधारी, प्रह्लादनगर कालोनी करतालपुर तहसील सदर, कस्बा मस्जिद के पास फत्तेपुर मार्टीनगंज, आवासीय परिसर सीएचसी बरदह, अनुसूचिकत बस्ती बासूपार बनकट सगड़ी, रामसिंह का पुरा मुखलिसपुर बूढ़नपुर, गोझा पांडेय बस्ती छतौना बूढ़नपुर, हनुमान मंदिर के पास लोहियानगर वार्ड चार अतरौलिया, हनुमानमंदिर के सामने वाली गली मित्तूपुर पवई को कंटेमेंट जोन घोषित किया गया है। प्रोटोकाल का शत प्रतिशत अनुपालन किया जाएगा। अन्दर एवं बाहर किसी भी व्यक्ति, वाहन इत्यादि को आवागमन की अनुमति नहीं होगी। एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह ने बताया कि जनपद में सक्रिय कंटेमेंट जोन की संख्या 153 हो गई है।
अब तक 296 कंटेंमेंट जोन, 143 किए गए खत्म
आजमगढ़। जनपद में अब तक मिले 736 कोरोना संक्रमितों के सापेक्ष कुल 296 कंटेनमेंट जोन बनाए जा चुके हैं। हालांकि नियमानुसार इसमें 143 खत्म किए जा चुके हैं। जनपद में सबसे पहला कंटेनमेंट जोन सदर तहसील के सठियांव ब्लाक के मुबारकपुर कस्बे के पास नयापुरा चक सिकठी में बनाया गया था। 296 कंटेनमेंट जोन में 146 नगरीय क्षेत्रों में बनाए गए हैं। नगरीय क्षेत्र में सबसे ज्यादा कंटेनमेंट जोन नगर पालिका आजमगढ़ में हैं। यहां शहर में कुल 36 कंटेनमेंट जोन बनाए जा चुके हैं। इसमें 23 अभी भी सक्रिय हैं। आजमगढ़ के बाद शहरी क्षेत्र में सात कंटेनमेंट जोन नगर पंचायत निजामाबाद में बने हैं। इसमें छह सक्रिय हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे ज्यादा कंटेनमेंट जोन अभी तक सदर तहसील में बनाए हैं। यहां 47 में अभी भी 24 हाटस्पाट सक्रिय हैं। इसके बाद नंबर आता है। सगड़ी तहसील का, यहां 38 में 14 कंटेनमेंट जोन अभी भी सक्रिय है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कोरोना संक्रमण को लेकर सबसे खतरनाक स्थिति अभी तक सदर तहसील के साथ ही आजमगढ़ पालिका क्षेत्र में बनी हुई है।