फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: आग से गेहूं की 10 बीघा फसल जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायमीर। थाना क्षेत्र के दोस्तपुर खानपुर गांव में नहर के किनारे स्थित खेत में गेहूं की खड़ी फसल में मंगलवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। सूचना के डेढ़ घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। तब तक 10 बीघा गेहूं की फसल जल कर खाक हो चुकी थी।
विज्ञापन

दोस्तपुर खानपुर गांव से नहर गुजरी हुई है। इस नहर के किनारे स्थित गेहूं के खेत में मंगलवार को दिन में लगभग 12 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगते ही ग्रामीण फसल बचाने में जुट गए। फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई जो लगभग डेढ़ घंटे के बाद मौके पर पहुंची। तब तक लगभग 10 बीघा गेहूं की फसल जल कर खाक हो चुकी थी। करीब डेढ़ घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने भी आग पर पानी की बौछार कर आग को बुझाया । आग से पेंड्रा गंगापुर गांव के किसान उपेंद्र राय , राम चन्द्र राय , कृष्ण चंद्र राय, श्रीओम राय , राम बचन यादव , राजबली यादव , लालचंद यादव , जितेंद्र यादव आदि किसानों की लगभग 10 बीघा फसलें जल कर राख हो गई। घटना की सूचना पर एसडीएम संतरंजन ने हलका लेखपाल को मौके पर भेज कर नुकसान का आकलन भी कराया।
पशुशाला में लगी आग से भैंस झुलसी, सामान जला
लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र के देवारा रामपुर गांव निवासी झारखंडे पटेल पशुपालक है। वे पशुओं को बांधने के लिए पशुशाला बना रखे है। सोमवार की देर रात साढ़े ग्यारह बजे अज्ञात कारणों से पशुशाला में आग लग गई। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पशुशाला की पूरी मंडई ही जल कर खाक हो गई। इसके साथ ही पशुशाला में मौजूद एक भैंस भी गंभीर रूप से झुलस गई। वहीं अंदर रखा चारा मशीन, साइकिल, अनाज समेत अन्य सारे सामान भी जल कर खाक हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें