फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 बीघा गेहूं, 10 बिस्वा जौ जला, एलआईसी दफ्तर का कार्य ठप

Fri, 31 Mar 2017 12:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
10 बीघा गेहूं, 10 बिस्वा जौ जला, एलआईसी दफ्तर का कार्य ठप
विज्ञापन
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लालगंज बाजार में स्थित एलआईसी कार्यालय के जनरेटर में गुरुवार की दोपहर अबूझहाल में आग लग जाने से तीन लाख रुपये का जनरेटर जलकर नष्ट हो गया। वहीं, बरदह थाना क्षेत्र के बेलवाना गांव में शार्ट सर्किट से गेहूं के खेत में आग लग जाने से पांच किसानों का दस बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। जहानागंज थाना क्षेत्र के दौलताबाद गांव में अबूझहाल में आग लगने से दस बिस्वा जौ जलकर राख हो गया। गांव के लोगों ने प्रयास कर आग की इस घटना पर काबू पाया।
विज्ञापन


मार्टीनगंज संवाददाता के अनुसार बरदह थाना क्षेत्र के बेलवाना गांव निवासी संत प्रसाद यादव के खेत के ऊपर से हाईटेंशन तार गुजरा है। यह तार काफी पुराना होने की वजह से जर्जर हो चुका है। कई बार बदलने की शिकायत की गई थी। गुरुवार की दोपहर तेज हवा चलने से तारों में रगड़ होने से चिंगारी निकली और संत प्रसाद केे गेहूं के खेत में आग लग गई। तेज हवा चलने की वजह से आग जल्द ही पड़ोसी बेलवाना गांव निवासी राजेंद्र राजभर, अरविंद राजभर सहित पांच लोगों के खेत में गेहूं की फसल को अपनी आगोश में ले ली।

ग्रामीण जब तक आग पर काबू पाते कि इन पांच लोगों का करीब दस बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। जहानागंज संवाददाता के अनुसार, थाना क्षेत्र के दौलताबाद गांव में श्रीराम जानकी मंदिर का तीन बीघा जमीन है। जिसके दस बिस्वा में जौ बोया हुआ था। गुरुवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से जौ की फसल जलकर राख हो गई। गांव के लोग अथक प्रयास कर आग की इस घटना पर काबू पाया।
विज्ञापन


लालगंज संवाददाता के अनुसार,  देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लालगंज बाजार में एलआईसी कार्यालय स्थित है। दफ्तर के बगल में जनरेटर लगा है। गुरुवार की दोपहर जनरेटर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से जलकर नष्ट हो गया। बाजार के लोगों ने आग पर काबू पाया। जनरेटर की कीमत करीब तीन लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें