गोरिया बाजार/बलरामपुर। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के डूरीडीहां गांव के पास शनिवार की दोपहर अनियंत्रित डीसीएम की टक्कर से आटोरिक्शा में सवार दस लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी बिलरियागंज में भर्ती कराया गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने तीन को रेफर कर दिया। जबकि अन्य को इलाज के बाद छोड़ दिया गया। घायलों को लेकर अस्पताल आते समय शहाबुद्दीनपुर गांव के पास अनियंत्रित बाइक पुलिस जीप में घुस गई और युवक घायल हो गया जबकि एसओ सहित अन्य बच गए। सभी का शहर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
घायल होने वालों में राधिका (38) पत्नी महेंद्र बिलरियागंज थाने के कोठिया, दुर्गेश (20), रितेश (17) पुत्रगण स्व. सुभाष बिलरियागंज थाने के इमिलीपुर गांव, चंद्रिका (50) पुत्र बिरजू मऊ जिले के दोहरीघाट थाने के नई बाजार, कांत प्रसाद (50) पुत्र हीरा जीयनपुर कोतवाली के सोहरिया, सौरभ (20) पुत्र संजीवन बिलरियागंज थाने के महोलिया गांव, नसीरपुर गांव निवासी आसिया (18), तिलकू (66), तिलकू (66), रमाकांत (55) हैं। सभी आटोरिक्शा में सवार थे। डूरीडीहां गांव के पास आटो में अनियंत्रित डीसीएम से टक्कर लगने से सभी घायल हो गए। घटना के बाद सभी को सीएचसी बिलरियागंज में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने कांता प्रसाद और सौरभ को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। एसओ बिलरियागंज राजकुमार सिंह स्वयं इन्हें अपनी गाड़ी से जिला अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में शहाबुद्दीनपुर गांव के पास एक भैंस ने बाइक में धक्का मार दिया जिससे बाइक अनियंत्रित होकर एसओ की जीप में घुस गई। इस दौरान बाइक सवार युवक चंदन (35) घायल हो गया जबकि पुलिसवाले बच गए। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने रेफर कर दिया। इनका शहर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।