फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गल्ला व्यवसायी के चालक-परिचालक से 1.59 लाख की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
रौनापार। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमीन रसूलपुर गांव के पास एक गल्ला व्यवसायी के पिकअप पर सवार चालक व खलासी को तमंचा सटा कर 1.59 लाख रुपये वसूली के लूट लिए। लूट के घटना की जानकारी होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

बिलरियागंज कस्बे के गल्ला व्यवसायी मनोज जायसवाल रविवार को अपने पिकअप पर गल्ला लाद कर चांदपट्टी बाजार निवासी एक व्यापारी के यहां भेजे थे। पिकअप पर बतौर चालक बसंत यादव पुत्र कल्पू यादव निवासी मनचोभा थाना शहर कोतवाली व खलासी राजकुमार मौर्य मौजूद थे। चांदपट्टी में गल्ला उतार कर वसूली का 1.59 लाख रुपये लेकर चालक खलासी रविवार की शाम सवा पांच बजे वापस लौट रहे थे। अभी वे जमीन रसूलपुर गांव के पास ही पहुंचे थे कि एक बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। इसके बाद तमंचा सटा कर पास रखे वसूली के 1.59 लाख रुपये लूट कर फरार हो गए। चालक ने तत्काल घटना की सूचना रौनापार थाना पुलिस व गल्ला व्यापारी मनोज जायसवाल को दिया। लूट की सूचना मिलते ही व्यवसायी व पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में व्यापारी व पुलिस मौके पर पहुंच गए। चालक खलासी से जहां पुलिस की एक टीम पूछताछ में जुट गई तो वहीं एक टीम लुटेरों की तलाश में लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें