फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली मिलन में उड़ा गुलाल

Sun, 04 Mar 2018 11:53 PM IST
आजमगढ़ ब्यूरो
विज्ञापन
लोगों ने मनाया होली मिलन।
विज्ञापन
अखिल भारतवर्षीय गोंड महासभा ने रविवार को कुंवर सिंह पार्क में तो मसाला व्यापारियों ने सिधारी क्षेत्र स्थित होटल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया।
विज्ञापन

  कुंवर सिंह पार्क में आयोजित गोंड और खरवार महासभा के संयुक्त होली मिलन समारोह में उपस्थित लोगों ने एक दूसरे को अबीर लगा कर होली की बधाईयां दी। इसके पश्चात जाति प्रमाण पत्र के मुद्दे पर विचार-विमर्श किया गया। प्रांतीय उपाध्यक्ष सुआल प्रसाद गोंड ने कहा कि छह माह से हमारे आवेदन तहसीलों पर पड़े हैं, जिसका अब तक प्रशासन ने निस्तारण नहीं कराया है। दीपू प्रसाद ने कहा कि जिलाधिकारी के आदेश के बाद भी तहसील प्रशासन गोंड और खरवार समाज के आवेदनों के निस्तारण में रुचि नहीं ले रही है। इस अवसर पर डॉ. अशोक गोंड, सूर्यमुखी गोंड, शिवशंकर, राजन लाल, नरायन, नीरज, मिलिन, गया प्रसाद, अशोक, यमुना, शंकर, राजमंगल, रामअवध आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में मसाला व्यापारियों द्वारा सिधारी स्थित एक होटल में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें हास्य कवि वैभव वर्मा, अश्क चिरैयाकोटी ने अपने कविता पाठ से लोगों का मनोरंजन किया। इस दौरान देव प्रकाश अग्रवाल ने सभी मसाला व्यापारियों को अबीर-गुलाल लगा कर होली की बधाईया दी। इस दौरान सौरभ अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, नितिन मद्धेशिया, सतीश समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें